Home बिहार गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की शोधार्थी मोनिका रत्नाकर को मिली पी.एच.डी. की...

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की शोधार्थी मोनिका रत्नाकर को मिली पी.एच.डी. की उपाधि

311
0
Gopal Narayan Singh University Research Scholar Monika Ratnakar Receives PhD Degree

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार की फैकल्टी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग की शोधार्थी मोनिका रत्नाकर, पुत्री स्वर्गीय अनिल कृष्ण सिन्हा ने सफलतापूर्वक पी.एच.डी. की उपाधि अर्जित की है। सुश्री रत्नाकर ने अपने शोधकार्य का विषय “Act of Internet of Things in Enhancing Energy Efficiency in Computational Intelligence” पर अध्ययन किया।

यह शोधकार्य डॉ. अजय कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, सासाराम के निर्देशन में पूर्ण हुआ। अपने शोध में सुश्री रत्नाकर ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक के माध्यम से कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के अभिनव उपायों पर विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया है। उनके शोध कार्य को विशेषज्ञों ने अत्यंत प्रासंगिक, उपयोगी एवं सराहनीय बताया है।

GNSU Admission Open 2026

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) कुमार आलोक प्रताप, पी.एच.डी. कोऑर्डिनेटर डॉ. रजनीश रत्न तथा बाह्य परीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने सुश्री मोनिका रत्नाकर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने भी सुश्री मोनिका रत्नाकर को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

GNSU Admission Open 2026