Home बिहार गोपाल नारायण सिंह बने बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य

गोपाल नारायण सिंह बने बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य

597
0
Gopal Narayan Singh became a member of the Bihar election campaign committee.

रोहतास। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी पार्टियों अपने-अपने रणनीति में जुड़ गई है इधर बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 45 सदस्यीय बिहार चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह को भी शामिल किया गया है। चुनाव अभियान समिति में शामिल किए जाने पर गोपाल नारायण सिंह ने प्रसन्नता जाहिर किया है और इसके लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल को धन्यवाद दिया है। गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृव द्वारा बिहार चुनाव अभियान समिति में सदस्य के रूप में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि संगठन के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सभी मिलकर बिहार में विकास को समर्पित कमल खिलाएंगे और बिहार में एनडीए को जिताएंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार प्रदेश बीजेपी ने बिहार चुनाव अभियान समिति 2025 का गठन किया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंगल पांडे, राधा मोहन सिंह सिंह सहित 45 लोगों को शामिल किया गया है जिसमें पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह भी शामिल है।

GNSU Admission Open 2026

वही गोपाल नारायण सिंह को चुनाव अभियान समिति के सदस्य बनाए जाने पर रोहतास बीजेपी ने भी प्रसन्नता जाहिर किया है। बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, रोहतास जिला अध्यक्ष संतोष पटेल सहित अन्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है और कहा कि वरिष्ठ नेता सह पूर्ण राज्य सभा सांसद के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा मिलेगी जो रोहतास जिले के सभी सातों विधानसभा में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।

GNSU Admission Open 2026