Home बिहार जमुई रेलखंड पर 67 घंटे बाद चली मालगाड़ी, यात्री ट्रेनों को करना...

जमुई रेलखंड पर 67 घंटे बाद चली मालगाड़ी, यात्री ट्रेनों को करना होगा इंतजार

179
0
Goods train runs on Jamui section after 67 hours, passenger trains will have to wait

जमुईः आसनसोल मंडल के अंतर्गत लाहाबन–सिमुलतला रेलखंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण पांचवें दिन बुधवार को भी रेल परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित है। जसीडीह–झाझा रेलखंड पर ट्रैक में अवरोध के चलते 31 दिसंबर को चलने वाली कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद, परिवर्तित, शार्ट टर्मिनेट अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है। वहीं रेलवे प्रशासन परिचालन के लिए तेजी से कार्य कर रहा है, लेकिन सावधानी बरतते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए गए हैं।

हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर सिमुलतला के समीप मालगाड़ी हादसे के बाद 67 घंटे से ठप पड़े रेल परिचालन को लेकर हो रहा इंतजार समाप्त हो गया। रेलवे ने मंगलवार को ट्रैक बहाली को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी। इसके बाद सिमुलतला से रात 07:32 बजे चली इलेक्ट्रिक मालगाड़ी (धनबाद) ने घटनास्थल के पास डाउन लाइन को रात 07:53 बजे सफलतापूर्वक पार कर लिया। इस मालगाड़ी में 58 डिब्बे थे। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

GNSU Admission Open 2026

अप लाइन पर भी ट्रेन के परिचालन की कवायद जारी है। डाउन ट्रैक पर मंगलवार को परिचालन चालू कर दिया गया है, पर अभी यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 ट्रेनें आसनसोल-हावड़ा मंडल और 25 ट्रेनें दानापुर मंडल से परिवर्तित की गईं। वहीं, 11 ट्रेनें हावड़ा-आसनसोन और एक ट्रेन दानापुर मंडल से रद की गई। मेन लाइन पर परिचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

GNSU Admission Open 2026