Home बिहार जीएनएसयू में 15 मार्च को किसान मेला का भव्य आयोजन

जीएनएसयू में 15 मार्च को किसान मेला का भव्य आयोजन

43
0
GNSU to organise a grand Kisan Mela on March 15

रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान में 15 मार्च को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह मेला किसानों को आधुनिक और उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस किसान मेले का मुख्य उद्देश्य उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाना है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाया जा सके।

इस मेले के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जगदीश सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से कृषि विश्वविद्यालय और किसानों के बीच की दूरी कम होती है। किसान सीधे वैज्ञानिकों से जुड़ते हैं और अपनी खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार किसान मेले में विशेष रूप से “किसान-वैज्ञानिक संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें किसान सीधे वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे और खेती से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान प्राप्त करेंगे।……….

GNSU Admission Open 2026

इस किसान मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे। मेले में कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों द्वारा कुल 36 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, खेती से जुड़े उपकरण और नई वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी किसानों को दी जाएगी। वाइस चांसलर डॉ. जगदीश सिंह ने कृषि विभाग के छात्रों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि वे किसानों की समस्याओं को समझ सकें और भविष्य में कृषि के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए प्रदेश में समृद्ध कृषि का होना अनिवार्य है और ऐसे किसान मेले इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026