नयी दिल्ली/पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर नितिन नवीन से पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री सिंह ने उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नितिन नवीन के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, अधिक संगठनात्मक मजबूती और नवीन गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निरंतर राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है, जिसमें संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री सिंह ने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन का कार्यकाल भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में एक प्रेरक, परिवर्तनकारी और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में उनके नेतृत्व को निर्णायक बताया।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों और समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य पर भी सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ।







