Home बिहार वन विभाग और संत जोसेफ स्कूल ने सेवा पर्व के दौरान चलाया...

वन विभाग और संत जोसेफ स्कूल ने सेवा पर्व के दौरान चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

630
0
Forest Department and St. Joseph School launched a special cleanliness drive during Seva Parv.

सासाराम। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत रोहतास वन प्रमंडल के मांझर कुण्ड वन प्रक्षेत्र में सेवा पर्व के अवसर पर रोहतास वन विभाग और संत जोसेफ स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग और संत जोसेफ स्कूल की टीम ने पूरे परिसर की सफाई करने के साथ-साथ उन वस्तुओं को भी एकत्रित कर नष्ट किया जो प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकती थीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय फॉरेस्टर अमित कुमार और अमलेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026

स्कूल निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेल्फर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि यह अभियान न केवल स्कूलों में स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि समुदाय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सके।

GNSU Admission Open 2026