Home बिहार गणतंत्र दिवस के मदेनजर सासाराम स्टेशन पर फ्लैग मार्च, मोक ड्रिल व...

गणतंत्र दिवस के मदेनजर सासाराम स्टेशन पर फ्लैग मार्च, मोक ड्रिल व चेकिंग अभियान

223
0
Flag march, mock drill and checking campaign at Sasaram station in view of Republic Day

सासाराम। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम तथा राजकीय रेल पुलिस सासाराम के अधिकारी व जवानों द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से निरीक्षक प्रभारी सासाराम संजीव कुमार के नेतृत्व में रेल मे यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम एवं अन्य सुरक्षात्मक मुद्दे को लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन यार्ड, प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल एवं सर्कुलेटिंग तथा वाहन पार्किंग एरिया मे फ्लैग मार्च व गस्त, चेकिंग अभियान चलाया गया।

साथ ही यात्रियों को जनजागरण के माध्यम से जागरूक किया गया कि यात्रा के दौरान कोई भी लावारिस वस्तु, बैग या समान को हाथ न लगाएं बल्कि इसकी सूचना आरपीएफ/जीआरपी या किसी रेल सेवक को देने का श्रम करें । साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि यात्रा करने के दौरान किसी भी तरह का विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ जैसे पटाखा, गैस आदि साथ लेकर यात्रा न करें।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा ज्वलनशील पदर्थ के परिवहन रेलवे से रोकने एवं इससे होने वाले नुकशान से बचाने के लिए रेलवे स्टेशन एवं गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ की चेकिंग किया गया परंतु कहीं कोई संदेहप्रद वस्तु नजर नही आया सब सामान्य पाया गया। साथ ही लावारिस बैग पाया जाने पर मॉक ड्रिल कर यात्रियों के बीच स्टेशन पर अभ्यास भी किया तथा जागरूक किया कि कोई भी लावारिस वस्तु दिखाई देने पर उसको ना छुए और उसकी तुरंत सूचना आरपीएफ/जीआरपी या किसी रेल सेवक को दे।

GNSU Admission Open 2026