Home बिहार डायट रोहतास में मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग पर पांच दिवसीय आवासीय...

डायट रोहतास में मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

37
0
Five-day residential training on Mental Health and Well Being begins at DIET Rohtas

सासाराम(रोहतास)। राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रू पटना एवं वर्ल्ड बैंक इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रोहतास में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर आधारित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट के प्राचार्य नीरज कुमार मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु विद्यालय अध्यापक-अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से अलग है।

इसमें मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को आज के व्यस्त जीवन में बढ़ते मानसिक तनाव के बीच संतुलित रखने के तरीकों और कौशलों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में शिक्षकों को मानसिक तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण हमारे सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करता है। जीवन की चुनौतियों का सामना करने, तनाव को नियंत्रित करने और स्वस्थ संबंध बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

GNSU Admission Open 2026

पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच, शौक को समय देना और अपने प्रियजनों से जुड़े रहना मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्रशिक्षण में वर्ल्ड बैंक इंडिया फाउंडेशन की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में पप्पू कुमार तथा डायट की ओर से व्याख्याता डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ अमर नाथ सिंह और मोहम्मद इफ्तेखार अहमद शामिल रहे। वहीं डायट में पहली एवं दूसरी कक्षा के विद्यालय अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें उप प्राचार्य सह प्रशिक्षण प्रभारी डॉ चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, व्याख्याता अंजलि सिंह, पूर्णिमा पाण्डेय, मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव रंजन, सुशील प्रसाद एवं नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का संचालन व्याख्याता मणिराज पाण्डेय ने किया।

GNSU Admission Open 2026