Home बिहार बाजारों में बिक रही थी ‘कैंसर’ मछली, मत्स्य विभाग ने जब्त की...

बाजारों में बिक रही थी ‘कैंसर’ मछली, मत्स्य विभाग ने जब्त की प्रतिबंधित मांगुर

271
0
Fisheries department confiscated banned Mangur fish for selling cancer-causing fish in markets

भोजपुर: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला के समीप मत्स्य विकास पदाधिकारी भोजपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांगुर मछली को जब्त कर विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई मत्स्य जिला पदाधिकारी के आदेश पर की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित मछलियों पर रोक लगाई जा सके। मत्स्य विकास पदाधिकारी गुड्डू कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 से ही मांगुर मछली के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मछली में अत्यधिक मात्रा में हैवी मेटल पाया जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। इसका सेवन करने से गंभीर बीमारियां होने की आशंका रहती है, यहां तक कि कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी कारण सरकार द्वारा इस मछली पर प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने आगे बताया कि मांगुर मछली किसी तालाब में छोड़े जाने पर वहां मौजूद अन्य मछलियों को खा जाती है, जिससे जलस्रोतों की जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंचता है।

GNSU Admission Open 2026

जानकारी के अनुसार, इस मछली का उत्पादन थाईलैंड में होता है। इसे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से बिहार लाया जाता है। कार्रवाई के दौरान करीब ढाई से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मछली विक्रेता को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।






GNSU Admission Open 2026