Home बिहार मेला देखकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा; पुलिस जांच...

मेला देखकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा; पुलिस जांच में जुटी

295
0
Firing was done on a youth returning from a fair, he narrowly escaped; Police is investigating

सीवान: सीवान जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला दरौंदा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती देर रात मेला देखकर लौट रहे एक युवक पर कुछ मनचलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सका। घटना के संबंध में बताया गया है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत निवासी बिट्टू कुमार सिंह मंगलवार देर रात एक स्थानीय मेले में घूमने गए थे। मेला देखने के दौरान कुछ मनचलों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी।

उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन इसका बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने रात में फिर हमला कर दिया। जब बिट्टू कुमार सिंह मेला देखकर देर रात अपने घर लौट रहे थे और कमला चौक के पास पहुंचे, तभी उन्हीं मनचलों ने उन्हें घेर लिया। पहले गाली-गलौज की गई और फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। बिट्टू ने शोर मचाया और दौड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक गोली का खोखा बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है। बिट्टू कुमार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अचानक कुछ लड़कों ने आकर मुझे घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए गोलियां चलाने लगे।

GNSU Admission Open 2026

मैंने शोर मचाया और दौड़कर किसी तरह खुद को बचाया। उन्होंने हमलावरों की पहचान की जानकारी भी पुलिस को दी है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीवान जिले में इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। महज 15 दिन पहले भगवानपुर में तिहरी हत्या के दौरान भी गोलीबारी हुई थी। इसके अलावा सदर अस्पताल में दो एम्बुलेंस चालकों के बीच विवाद में भी गोली चलाई गई, जिससे एक की जान चली गई। इस मामले पर दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।




GNSU Admission Open 2026