
सीवान: सीवान जिले के दरौदा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अग्निशमन विभाग के सिपाही मुंडेल कुमार का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, सिपाही मुंडेल कुमार अपने कमरे में पंखे से लटके पाए गए।
वह दरौदा थाना के ठीक बगल में स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। घटना दरौदा थाना क्षेत्र की है, जहां स्थानीय लोगों ने कमरे में सिपाही का शव देख पुलिस को सूचना दी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






