Home बिहार बिहार में नकली स्नैक्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, जाली माल व पैकेजिंग सामग्री...

बिहार में नकली स्नैक्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, जाली माल व पैकेजिंग सामग्री जब्त

53
0
Fake snacks factory busted in Bihar, counterfeit goods and packaging material seized

पूर्णिया: पूर्णिया में सेहत के सौदागरों का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय था, जो आपकी पसंद के स्नैक्स के नाम पर नकली माल बाजारों में खपा रहा था। सदर थाना पुलिस और दरभंगा की अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के अधिकारियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई की। टीम ने कप्तान पाड़ा स्थित एक फैक्ट्री में चल रहे इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।यहां अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के ब्रांड पालक पनीर की नकल कर धड़ल्ले से बाजार में अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली माल, रोल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है।

अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के अधिकृत अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पूर्णिया के बाजारों में उनके प्रमुख ब्रांड पालक पनीर की हुबहू नकल कर घटिया गुणवत्ता वाला माल बेचा जा रहा है। कंपनी के निर्देश पर कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के प्रतिनिधियों ने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सदर थाना पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर खुश्कीबाग के कप्तानपाड़ा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में छापेमारी की। यह अवैध धंधा मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स नामक कारखाने में चल रहा था। पुलिस ने जब वहां दबिश दी, तो फैक्ट्री के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। वहां से बड़ी मात्रा में नकली पालक पनीर के प्रिंटेड रोल, खाली पैकेट और तैयार किए गए स्नैक्स के कट्टे बरामद किए गए।

GNSU Admission Open 2026