Home बिहार नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर ने बुजुर्ग से लूटे लाखों के जेवर, रुमाल...

नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर ने बुजुर्ग से लूटे लाखों के जेवर, रुमाल में निकली ईंट

401
0
Fake crime branch officer robs elderly man of jewellery worth lakhs, finds brick in handkerchief

कटिहार: कटिहार जिले में ठगों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मामला सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही हनुमान मंदिर के पास का है, जहां नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर ठगों ने रिटायर अधिकारी रमेश उपाध्याय से लाखों रुपये के जेवर ठग लिए। जानकारी के मुताबिक, रिटायर अधिकारी अपने बेटे की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक शातिर युवक उनके पास पहुंचा और कहा कि “साहब बुला रहे हैं।”

जैसे ही वृद्ध उसके साथ आगे बढ़े, दो और ठगों ने उन्हें घेर लिया। ठगों ने कहानी गढ़ी कि इलाके में चाकूबाजी हुई है और माहौल बिगड़ा हुआ है, इसलिए जेवर उतारकर रुमाल में रख लीजिए ताकि सुरक्षित रहें। वृद्ध ने उन पर भरोसा करते हुए सोने की अंगूठी और चेन रुमाल में रख दी। लेकिन यहां बड़ा खेल हो गया। ठगों ने चुपके से रुमाल बदल लिया और फरार हो गए। जब पीड़ित ने रुमाल खोला तो उसमें सोना नहीं, बल्कि ईंट का टुकड़ा निकला। इस वारदात का पूरा मंजर आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

GNSU Admission Open 2026

पीड़ित रमेश उपाध्याय के अनुसार, ठगों ने करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर लूट लिए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर गहनों की बरामदगी की जाएगी। वहीं समाजसेवी सत्यम समदर्शी ने कहा कि त्योहार के मौसम में ठगी गैंग ज्यादा सक्रिय हो जाती है। ऐसे में पुलिस को सतर्कता बढ़ानी चाहिए और आम लोगों को भी सजग रहना जरूरी है। अब सवाल उठ रहा है कि त्योहार के इस सीजन में कटिहारवासी खरीदारी करें या पहले ठगों से बचने की रणनीति बनाएं।




GNSU Admission Open 2026