Home बिहार सासाराम में निकाली गई एक भारत श्रेष्ठ भारत रैली

सासाराम में निकाली गई एक भारत श्रेष्ठ भारत रैली

164
0
Ek Bharat Shreshtha Bharat rally was taken out in Sasaram

रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के तहत शुक्रवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर शांति मार्च निकाली गई। एसपी जैन कॉलेज से शुरू यह मार्च मुख्य पुरानी जीटी रोड से होते हुए शेरशाह सूरी मकबरा परिसर पहुंचा।

जहां राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन किया और उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने शांति मार्च के तहत भारत में एकता और अखंडता कायम रखने का संदेश दिया। बता दें कि की इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में 16 राज्यों के छात्र छात्राएं भाग ले रहें है। इसकी शुरुआत शांति मार्च के साथ की गई।

GNSU Admission Open 2026

रैली में शामिल प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य देश की विविधता में एकता को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से यह पदयात्रा आयोजित की गई थी। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर शशि कला कुमारी ने कहा की इस यात्रा के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि देश के सभी राज्य मिलकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के मजबूत स्तंभ है।

GNSU Admission Open 2026