Home बिहार दिनेश मंगलुरु का निधन, ‘केजीएफ’ फेम एक्टर के जाने से कन्नड़ इंडस्ट्री...

दिनेश मंगलुरु का निधन, ‘केजीएफ’ फेम एक्टर के जाने से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक

390
0
Dinesh Mangaluru passes away, Kannada industry mourns the demise of 'KGF' fame actor

एंटरटेनमेंट : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। सीनियर कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है। उन्होंने आज उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। दिनेश मंगलुरु अपनी सशक्त और यादगार सहायक और निगेटिव भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से उन्होंने कन्नड़ दर्शकों के बीच अपनी शानदार पहचान बनाई और लोकप्रियता हासिल की। मूल रूप से मंगलुरु के रहने वाले दिनेश ने थिएटर में अपनी गहरी पृष्ठभूमि के साथ फिल्मों में एंट्री की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। दिनेश ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

GNSU Admission Open 2026

लेकिन सुपरस्टार यश की ‘केजीएफ’ में बॉम्बे डॉन की शानदार भूमिका के बाद दिनेश की पहचान और भी मजबूत हो गई। उन्होंने अपने करियर में ‘उलिगेडावारु कंदंठे’, ‘राणा विक्रमा’, ‘अंबारी’, ‘सवारी’, ‘इंथी निन्ना प्रीतिया’, ‘आ दिनागलु’, ‘स्लम बाला’, ‘दुर्गा’, ‘स्माइल’, ‘अतिथि’, ‘प्रेमा’, ‘नागमंडला’ और ‘शुभम’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘नंबर 73’ और ‘शांतिनिवास’ जैसी फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर भी काम किया है।

GNSU Admission Open 2026