Home बिहार डेहरी विधायक ने महादलित समुदाय भवन सह वर्क शेड का शिलान्यास

डेहरी विधायक ने महादलित समुदाय भवन सह वर्क शेड का शिलान्यास

219
0
Dehri MLA laid the foundation stone of Mahadalit community building cum work shed.

रोहतास। अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत मुड़ियार पंचायत के कौपा गाँव में शनिवार को महादलित समुदाय भवन सह वर्क शेड का विधिवत शिलान्यास किया गया। डेहरी विधानसभा के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने इस शेड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। विधायक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह भवन महादलित समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न कार्य संचालित किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण से समुदाय के लोगों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वरोज़गार गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। वही स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महादलित समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

GNSU Admission Open 2026

यह योजना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत और सार्थक कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के सभी वर्गों तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचे, और यह भवन उसी सोच का परिणाम है।

GNSU Admission Open 2026