Home बिहार बिहार में दिनदहाड़े लूट: कार रोककर हथियार के बल लाखों की रकम...

बिहार में दिनदहाड़े लूट: कार रोककर हथियार के बल लाखों की रकम उड़ाई

210
0
Daylight robbery in Bihar: Car stopped, lakhs of rupees stolen at gunpoint

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में देर रात एक गंभीर लूट की घटना सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार राकेश कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी गाड़ी रोककर करीब एक लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर कृष्णा पंचायत के हरपुर गांव में हुई। पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार, जो मुसहरी थाना क्षेत्र के बैकटपुर के निवासी हैं, अपने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे सीहो चौक से दरधा वाले रोड की ओर बढ़े, बाइक सवार अपराधियों ने पहले से घात लगाए रखा था। अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार के बल पर लाखों की नगदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएँ लूटकर मौके से भागने में सफलता प्राप्त की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जैसे ही वे कार लेकर घर जाने के लिए आगे बढ़े, तभी अपराधियों ने गाड़ी रोक ली और घटना को अंजाम दिया। सभी अपराधी मौके से तुरंत फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस और एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस अपराधियों के घरों पर छापेमारी कर रही है और बाइक सवार अपराधियों के भागने की दिशा में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित कर लूट की जांच शुरू कर दी गई है।


GNSU Admission Open 2026