Home बिहार कांग्रेस-VIP में सुलह, 9 सीटों पर अब भी पेच जारी

कांग्रेस-VIP में सुलह, 9 सीटों पर अब भी पेच जारी

305
0
Congress-VIP reconcile, but 9 seats remain undecided

पटनाः महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद सहयोगी दलों ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। गुरुवार को दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। तीन सीटों पर सहयोगी दलों कांग्रेस और ने आरजेडी के उम्मीदवार के सामने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कांग्रेस के कैंडिडेट्स ने प्राणपुर और वारसलीगंज सीट से नामांकन वापस लिया है।

वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही से वीआईपी कैंडिडेट ने नॉमिनेशन वापस लिया है। इन तीनों जगहों पर आरजेडी के कैंडिडेट्स से मुकाबला था। बाबूबरही सीट से वीआईपी ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। बिंदु गुलाब यादव वीआईपी की उम्मीदवार थी। अब आरजेडी के अरुण कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। प्राणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम ने नाम वापस लिया। अब आरजेडी की इशरत प्रवीण उम्मीदवार होंगी। नवादा के वारसलीगंज में कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिंह ने नामांकन वापस लिया।

GNSU Admission Open 2026

अब आरजेडी से अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता उम्मीदवार है। अभी भी 9 सीटों पर महागठबंधन के एक से अधिक उम्मीदवार है। इनमें 4 पर आरजेडी और कांग्रेस, 4 पर कांग्रेस और सीपीआई और एक सीट पर वीआईपी और आरजेडी आमने सामने है। अभी भी 9 सीटों पर महागठबंधन के एक से अधिक उम्मीदवार हैं। इसमें नरकटियागंज, कहलगांव, सुल्तानगंज, वैशाली, सिकंदरा, बछवाड़ा, बिहारशरीफ, करगहर और राजापाकर शामिल हैं। इसमें पांच सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच मुकाबला है, जबकि चार सीटों पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच दोस्ताना मुकाबला है।

सीराजदकांग्रेस
वैशालीअजय कुशवाहाई संजीव सिंह
नरकटियागंजदीपक यादवशाश्वत केदार पांडेय
सिकंदराउदय नारायणचौधरी विनोद चौधरी
कहलगांवरजनीश भारतीप्रवीण सिंह कुशवाहा
सुल्तानगंजचंदन सिन्हाललन कुमार
सीकांग्रेसीपीआई
राजापाकरप्रतिमा दासमोहित पासवान
बछवाड़ागरीब दासअवधेश राय
बिहारशरीफओमैर खानशिव कुमार यादव
करगहरसंतोष मिश्रामहेंद्र गुप्ता

GNSU Admission Open 2026