Home बिहार सी.डब्ल्यू.सी के बहाने बिहार घूमने आएं कांग्रेस नेता: त्रिविक्रम

सी.डब्ल्यू.सी के बहाने बिहार घूमने आएं कांग्रेस नेता: त्रिविक्रम

349
0
NDA government has laid emphasis on women empowerment right from the beginning: Trivikram Singh

डेहरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए प्रदेश चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, तथा सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री सी आर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बनाए जाने पर बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया हैं। उन्होके कहा कि ऐसे लोगों के मार्गदर्शन और नेतृत्व से संगठन और सशक्त बनेगा तथा विजय का नया इतिहास लिखा जाएगा। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगी ।

श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को हमेशा से प्राथमिकता दिया है। सड़क से लेकर बिजली, महिला उत्थान, मेक इन इंडिया सभी में बिहार को प्राथमिकता दिया है। वही बिहार में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता सी डब्ल्यू सी के बहाने बिहार घूमने और पिकनिक मनाने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में कांग्रेस को बिहार नजर नहीं आया और बिहार में चुनाव है तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई भी बैठक कर ले, राहुल गांधी कोई भी यात्रा निकाल ले इससे बिहार की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

GNSU Admission Open 2026

श्री सिंह ने कहा कि बिहार में पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी का बैठक होना दर्शाता है कि कांग्रेस कितनी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव ने जिस तरह से बिहार को लूटने और बदनाम करने का काम किया है इसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस और लालू की जंगलराज वाली सरकार से त्रस्त थी इसलिए बिहार की जनता ने वर्ष 2005 के चुनाव में यूपीए की सरकार को बिहार से उखाड़ फेंका और एनडीए की सरकार बनाया और आज उस बदलाव का परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है।

GNSU Admission Open 2026