Home बिहार सीएम नीतीश ने 138 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं...

सीएम नीतीश ने 138 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यस

214
0
CM Nitish inaugurated and laid the foundation stone of schemes worth Rs 138 crore.

दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में दरभंगा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने दरभंगा शहर के दिल्ली मोड़ स्थित निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय / अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड की प्रगति कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दरभंगा बस स्टैंड का पुनर्विकास कार्य के तहत यहां G+4 कार्यालय भवन, कॉन्कोर्स, प्लेटफॉर्म, रखरखाव डिपो, पार्किंग और फुटपाथ, शौचालय ब्लॉक, एस०टी०पी०-700 किलोलीटर, बाउंड्री विकास, कैंपस विकास और प्रकाश व्यवस्था सहित हर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करायी जा रही है। यह काम अगल दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति कार्य की जानकारी अधिकारियों से ली।

GNSU Admission Open 2026

धिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से आगे बढ़ रहा है, इसके तहत दरभंगा शहर के दोनार चौक के पास आर०ओ०बी० का निर्माण, शोभन डैम-मकिया पथ का निर्माण । शोभन बाइपास पर प्रस्तावित एम्स तक फोरलेन पहुंच पथ के निर्माण कार्य सहित शोभन-एकमी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूती कार्य, दरभंगा-कुशेश्वरस्थान पथ से धबौलिया (कुशेश्वर स्थान फूलतोड़ा घाट पथ) तक बाइपास पथ का निर्माण, मिथिला शोध संस्थान का आधुनिकीकरण एवं संरक्षण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे वाया दोनार चौक, कर्पूरी चौक तथा कर्पूरी चौक से एकमी चौक वाया लहेरियासराय चौक एवं लोहिया चौक तक अपग्रेडेशन / उन्नयन तथा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण, बाबा कुशेश्वरस्थान का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, अहिल्यास्थान का विकास कार्य, अहिल्यास्थान के विकास हेतु भू-अर्जन कार्य, गंगा सागर, हराही एवं दिग्धी तालाब का सौंदर्गीकरण कार्य के साथ ही गंगा सागर, हराही एवं दिग्घी तालाब का एकीकृत विकास कार्य प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्ण करायें। इन कामों के पूरा होने से दरभंगा जिला का काफी विकास होगा। साथ ही लोगों के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने दरभंगा हवाई अड्डा के पास निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का निरीक्षण किया तथा लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण हेतु चिन्हित भू-खंड का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह चिन्हिंत भूखंड दरभंगा सदर अंचल के अंतर्गत है, जिसका रकबा 50 एकड़ है। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सब कामों के पूरा होने से आवागमन काफी सुगम होगा। लोग कहीं से भी कम समय में सहूलियतपूर्वक दरभंगा पहुंच सकेंगे। वही मुख्यमंत्री ने आमस-दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय के समीप आमस-दरभंगा पथ के प्रगति कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आमस-दरभंगा पथ परियोजना दो आर्थिक गलियारों, एन०एच०-02 और एन0एच0-57 (नया एन0एच0-27) के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। बिहार राज्य के भीतरी हिस्सों की पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर पूर्वी राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह परियोजना लंबी दूरी की यातायात और माल ढुलाई की दक्षता में सुधार करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से उद्योग, निवेश, छोटे व्यवसाय, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस परियोजना को लक्ष्य के अनुरुप अच्छे ढंग से पूर्ण कराएं।

GNSU Admission Open 2026