Home बिहार ईरान के हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, कई...

ईरान के हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, कई सेवाएं रद्द और मार्ग बदले

169
0
Closure of Iranian airspace impacts Indian flights, with many services cancelled and routes diverted

अंतराष्ट्रीय: ईरान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र को वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद किए जाने के बाद भारतीय विमान सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने ईरान के ऊपर से गुजरने वाली उड़ानों को या तो रद्द कर दिया है या उनके मार्ग बदल दिए हैं। इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

टाटा समूह की एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि ईरान में बने हालात और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों के रूट बदले गए हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि जिन उड़ानों का मार्ग बदलना तत्काल संभव नहीं था, उन्हें रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली कम से कम तीन उड़ानें रद्द की गई हैं।

GNSU Admission Open 2026

निजी एयरलाइन इंडिगो ने भी बयान जारी कर कहा कि ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद करने के निर्णय से उसकी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिस्थिति एयरलाइंस के नियंत्रण से बाहर है। किफायती विमान सेवा स्पाइसजेट ने भी अपनी कुछ उड़ानों के प्रभावित होने की सूचना दी है।

उल्लेखनीय है कि ईरान ने पहले दो घंटे के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इस अवधि को बढ़ा दिया गया। सुरक्षा कारणों से लिए गए इस कदम के चलते खाड़ी और यूरोप-अमेरिका जाने वाली उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है, जिससे यात्रा समय बढ़ गया है और परिचालन लागत भी प्रभावित हो रही है।

विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का सीधा असर वैश्विक हवाई यातायात पर पड़ रहा है। भारतीय एयरलाइंस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और यात्रियों को समय-समय पर अपडेट जारी किए जा रहे हैं, ताकि असुविधा को न्यूनतम रखा जा सके।

GNSU Admission Open 2026