Home बिहार केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के 5 मजदूरों की मौत...

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के 5 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

149
0
Chief Minister expresses deep condolences on the death of 5 labourers from Bihar in a chemical factory fire

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के 5 मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे में बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026