Home बिहार झंडा गाड़ने पर मचा बवाल: बिहार में दो गुटों में झड़प, 12...

झंडा गाड़ने पर मचा बवाल: बिहार में दो गुटों में झड़प, 12 लोग घायल, 17 पकड़े गए

383
0
Chaos over hoisting of flag: Clash between two groups in Bihar, 12 people injured, 17 arrested

गया : गया जिले में मोहर्रम को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प की घटना हुई। मामला तब तूल पकड़ा जब एक पक्ष के लोग गांव के पास झंडा गाड़ रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। साथ ही, दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पूरा गांव अब पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मौके से पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला मंगलवार देर रात गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत कंगाली बिगहा गांव की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत कंगाली बिगहा में बीती देर रात गांव में झंडा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। धीरे-धीरे यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे गांव में अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। फिलहाल, पुलिस 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि बाराचट्टी थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि कंगाली बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। घटना की सूचना के बाद बाराचट्टी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां सभी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी-2 एवं अंचल पुलिस निरीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया और उन्हें त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। 

GNSU Admission Open 2026