Home बिहार पटना में नाबालिग छात्रा की मौत के बाद बवाल, जाम हटाने गई...

पटना में नाबालिग छात्रा की मौत के बाद बवाल, जाम हटाने गई पुलिस पर पथराव

350
0
Chaos after the death of a minor girl in Patna, stones pelted on police who went to clear the blockade

पटना: पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले पर आज फिर बवाल शुरू हो गया है। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया है।

इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस जब जाम हटाने घटनास्थल पर पहुंची तो आवेश में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिए, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला के पास की है। फिलहाल सचिवालय डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026