आरा। भोजपुर जिला के आरा में गुरुवार की देर रात एक CBSE इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड की बताई जाती है। मृतिका की पहचान क्लब रोड निवासी रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडे की पुत्री अनन्या के रूप में हुई है। बताया जाता है आज उसका फिजिक्स का एग्जाम था।
लेकिन बीमारी से तंग आ कर छात्रा ने कमरे के पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। वही मृतिका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसने सुसाइड का कारण लिखा है। बताया जाता है कि मृतिका बीमारी के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। हालांकि परिजनों से इस साल परीक्षा ड्रॉप करने की भी सलाह दी थी।
तबियत को लेकर अनन्या काफी परेशान थी इस वजह से बीती रात अपने कमरे के पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि आज उसका फिजिक्स का पेपर था। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा दिया। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।







