GNSU में सीबीएसई नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप का रोमांच बढ़ा
CBSE National Girls Basketball Championship gets exciting at GNSU

सासाराम: नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के सहयोग से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में चल रही सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल गर्ल्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन दोनों कोर्ट पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज आक्रमण, मजबूत डिफेंस और आखिरी क्षण तक संघर्ष ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता में भारत के अलावा ओमान, यूएई और कतर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। दूसरे दिन कई मुकाबलों में भारतीय टीमों ने विदेशी टीमों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया।

GNSU Admission Open 2026

अंडर-19 वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल ने गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत को 55-37 से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने पुरन चंद्रा विद्या निकेतन, कानपुर को 31-19 से मात दी। डीपीएस राजनंदगांव ने इंडियन स्कूल अल वादी अल कबीर, ओमान को 44-16 से हराया। वहीं, दुबई के द मिलेनियम स्कूल ने मैरी जॉर्ज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बेहद करीबी मुकाबले में 32-30 से शिकस्त दी।

अंडर-17 वर्ग में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, दुबई को 31-10 से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर को 19-3 से पराजित किया। मेजबान नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार और टैगोर पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें रेवाड़ी की टीम 53-39 से विजयी रही।

अन्य मुकाबलों में बेड आनंदम जयपुरिया, गाजियाबाद ने लर्निंग पाथ स्कूल, मोहाली को 36-16 से हराया। पुल-सी में सेक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ ने पतंजलि ऋषिकुल, प्रयाग को 42-27 से मात दी।

अंडर-14 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु ने क्वीन्स वैली स्कूल, द्वारका को 36-21 से हराया, जबकि विद्या ज्ञान स्कूल ने इंडियन स्कूल, मस्कट को 13-9 से पराजित किया।

चैंपियनशिप के आगे बढ़ने के साथ मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की तालियों से माहौल खेलमय बना हुआ है।