
कटिहार: नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फंसा। जीने मरने की कसमें खाई। एक रात महानंदा नदी किनारे बुलाया, कहा नहीं आओगी तो नदी में कूद दे देंगे जान। फिर वहीं शादी कर घूमा-फिरा। परिवार वालों की नाराजगी के बावजूद जबरदस्ती अपने घर ले गया। शारीरिक संबंध बनाए और अब स्वीकारने से इंकार कर गया। मामला कटिहार जिले का है। आजमनगर थाने अंतर्गत एक गांव की पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।
स्वयं आवेदन देते हुए लिखा है कि आरोपित लड़का और पीड़िता एक दूसरे से प्यार करते थे। एक रात लड़के ने फोन कर पीड़िता को महानंदा किनारे यह कह कर बुलाया कि अगर वह नहीं आई तो वह नदी में कूद जाएगा। फिर वहीं दोनों ने शादी की। एक दो दिन बाद आरोपित लड़की को कटिहार ले गया। जहां से लड़के के परिवार वाले लड़के को जबरदस्ती ले गए और शादी मानने से इनकार कर दिया। फिर बाद में लड़का उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। अब पुनः आरोपित लड़का और परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे है।
इसी थाने में दूसरे मामले में जबरन घर से उठाकर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की मां के आवेदन में दो भाइयों पर जबरन घर से उठाकर दुष्कर्म करने तथा मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की मां ने बताया है कि आरोपित अपराधी प्रवृति का रहने के कारण मुंह खोल नहीं पाई। पर चार माह बीत जाने के बाद उन्हें बेटी के गर्भवती होने का पता चला। तब उन्होंने मामला उठाया तो पैसे का लालच देकर गर्भपात का दबाव बनाया जाने लगा। अब मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंच गया है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।






