Home बिहार नलकूप, कुएं तालाब, झील, झरना और पोखर का आकलन करने के लिए...

नलकूप, कुएं तालाब, झील, झरना और पोखर का आकलन करने के लिए होगी गणना

357
0
Calculations will be done to assess tube wells, wells, ponds, lakes, waterfalls and ponds

सासाराम। रोहतास जिले में सातवीं लघु सिंचाई गणना एवं जल निकाय गणना का जिलास्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के तत्वाधान में जिला सांख्यिकी कार्यालय में सातवीं लघु सिंचाई गणना का जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की ओर से प्रत्येक पांच वर्ष पर लघु सिंचाई गणना करायी जाती है।

इस गणना में लघु सिंचाई योजनाओं (सतही जल, भू जल एवं जल निकाय) जैसे नलकूप, कुएं, तालाब, झील, झरना एवं पोखर की गणना की जायेगी। गणना की प्रक्रिया इस बार विभाग द्वारा विकसित मोबाइल एप के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी। पिछली गणना छठी लघु सिंचाई गणना वर्ष 2017-18 में की गयी थी।

GNSU Admission Open 2026

गणना कार्य में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी को चार्ज पदाधिकारी नामित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अभियंता लघु सिंचाई विभाग रघुराई कुमार तथा सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भी उपलब्ध रहें।

GNSU Admission Open 2026