मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुर्गा फॉर्म में मुर्गा की चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है। वहीं, घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मामला जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव की बताई जा रही है। घटना शुक्रवार सुबह की है, जहां मृतक शौच के लिए निकला था। मृतक के परिजन में कोहराम मच गया है। और हत्या का आरोप मुर्गा फॉर्म के संचालक और स्टाफ पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है।
मृतक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव के निवासी 40 वर्षीय संजय सहनी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर में पूरे इलाके में सनसनी है। मृतक संजय सहनी की पत्नी पार्वती देवी ने कहा आज मेरे पति शौच के लिए अहले सुबह में निकले थे, इसी दौरान में जानकारी मिली कि उनकी लाश मिली है। उनको पेड़ से बांधकर पिटाई कर मेरे पति की हत्या कर दी गई है। शव को टांग दिया गया है। उनके ऊपर मुर्गा की चोरी करने का आरोप लगा है। मुर्गा के फॉर्म का संचालन करने वाले यह लोग हमारे पट्टीदार है और उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पति संजय सहनी रोज सुबह करीब पांच बजे में शौच के लिए घर से निकलते थे।
आज भी निकले हैं, कुछ देर बाद सूचना मिली कि मेरे पति को पेड़ में बांधकर रस्सी से हत्या की गई है। सभी आरोपी मौके से भाग गए हैं। अब हमे न्याय मिलना चाहिए। मेरे पति के हत्यारे को सजा हो। पूरे मामले में रामपुर हरि थाना के एसएचओ शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक शक्श की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बगीचे में मिली है। मुर्गा चोरी के आरोप में पिटाई से मौत की बात कही जा रही है। मुर्गा फॉर्म संचालक और मृतक आपस में रिश्तेदार है पत्नी ने आरोप लगाया है कि मुर्गा फॉर्म वालो ने हत्या की है मामले की जांच किया जा रहा है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आरोपी अभी फरार हो गए हैं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।







