Home बिहार बेगूसराय में घूसकांड: 1800 रुपये लेते जिला कल्याण पदाधिकारी गिरफ्तार

बेगूसराय में घूसकांड: 1800 रुपये लेते जिला कल्याण पदाधिकारी गिरफ्तार

219
0
Bribery scandal in Begusarai: District Welfare Officer arrested for accepting Rs 1800

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी (DWUO) मनोज कुमार अग्रवाल को महज 1800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित ने निगरानी विभाग पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला कल्याण पदाधिकारी उसके एक काम के एवज में 1800 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और पूरी योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। गुरुवार की शाम तय स्थान पर जैसे ही जिला कल्याण पदाधिकारी ने पीड़ित से रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्त में ले लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी पदाधिकारी को अपने साथ लेकर पूछताछ के लिए पटना रवाना हो गई।

GNSU Admission Open 2026

बताया जा रहा है कि यह रिश्वत किसी लाभ से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने और अनुकूल कार्रवाई कराने के लिए मांगी गई थी। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026