Home बिहार BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट, सम्राट, रामकृपाल और मंगल...

BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट, सम्राट, रामकृपाल और मंगल पांडे को मिला टिकट

443
0
BJP releases list of 71 candidates, Samrat, Ramkripal and Mangal Pandey get tickets

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी ने अनुभवी और बड़े चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा है। सबसे महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक ये है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

ये फैसला पार्टी की तरफ से एक बड़ा दांव माना जा रहा है। बीजेपी ने न केवल अपने पूर्व मंत्रियों का टिकट काट दिया है, बल्कि पिछली बार के कई विजयी उम्मीदवारों को भी रिपीट नहीं किया है। बीजेपी की पहली सूची में पार्टी के वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके पैतृक क्षेत्र से जुड़ी तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया विधानसभा सीट से एक बार फिर टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपने कई कद्दावर मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को उनकी वर्तमान सीटों से दोबारा मैदान में उतारा है।

GNSU Admission Open 2026

मंत्री नितिन नबीन को पटना की बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मंत्री मंगल पाण्डेय को सिवान से टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त, संजय सरावगी को दरभंगा सीट से चुनावी जंग में उतारा गया है, जबकि नीरज कुमार बबलू छातापुर सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। बीजेपी ने केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहे प्रमुख ओबीसी चेहरे रामकृपाल यादव को दानापुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी ने सभी बड़े नेताओं को टिकट देकर यह सुनिश्चित किया है कि वो पूरे राज्य में मजबूत उपस्थिति बनाए रखे। इस सूची में बड़े नामों को रिपीट करने के पार्टी के फैसले ने साफ कर दिया है कि बीजेपी ने फिलहाल कोई बड़ा जोखिम नहीं लिया है और जीत की रणनीति पर कायम है।

GNSU Admission Open 2026