Home बिहार बीजेपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, हाजीपुर में घर से खून...

बीजेपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, हाजीपुर में घर से खून से लथपथ शव बरामद

149
0
BJP leader's brother dies under suspicious circumstances; blood-soaked body recovered from home in Hajipur

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शहर के नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर एक भाजपा नेता के भाई का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से दवा व्यवसायी थे। उनका शव घर के भीतर खून से लथपथ मिला और गला बुरी तरह रेता गया था। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस के सामने उलझी गुत्थी मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली थी।

परिजनों का दावा है कि राजीव ने खुद अपना गला काटकर जान दी है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। एसडीपीओ के अनुसार, जिस तरह से गला रेता गया है, वह बेहद असामान्य है, इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गहन छानबीन की जा रही है। डिप्रेशन और इलाज की बात आई सामने परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि राजीव पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। उनका इलाज पटना के आईजीआईएमएस में चल रहा था।

GNSU Admission Open 2026

घरवालों के अनुसार, वे अक्सर खुद को नुकसान पहुंचाने या जान देने की बात किया करते थे। घटना के वक्त उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े, फर्श पर बिखरे खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई व्यक्ति खुद का गला इतनी बेरहमी से रेत सकता है या इसके पीछे कोई बाहरी साजिश है।

GNSU Admission Open 2026