Home बिहार BJP की दिल्ली में बैठक, NDA सीट बंटवारे पर विचार

BJP की दिल्ली में बैठक, NDA सीट बंटवारे पर विचार

429
0
BJP holds meeting in Delhi, discusses NDA seat sharing

पटनाः बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य शामिल हो रहे हैं। उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा शनिवार को पटना में की जानी है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का मुख्य एजेंडा एनडीए फॉर्मूला के तहत पार्टी को आवंटित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना है।

बिहार भाजपा की चुनाव समिति पहले ही संभावित उम्मीदवारों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंप चुकी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की पहली सूची 13 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है। खास बात यह है कि यह सूची सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि एनडीए की साझा सूची के रूप में भी सामने आ सकती है। सीट बंटवारे की घोषणा से पहले एनडीए के सहयोगी दल नरम रुख अपना रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान , जिन्होंने पहले 40 सीटों की मांग की थी, ने संकेत दिया कि सहमति जल्द हो जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा, “जब मेरे प्रधानमंत्री मौजूद होंगे, तो मुझे चिंता करने की कोई बात नहीं है।” गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास), जिसने 2020 में एनडीए के साथ चुनाव नहीं लड़ा था, अब गठबंधन में फिर से शामिल हो रही है। यह भी चर्चा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, जिनकी पार्टी ने 2020 में लड़ी गई सात सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी, इस बार 15 सीटों की मांग कर रहे हैं। हालांकि, यह मांग पूरी तरह मानी जाएगी या नहीं, इस पर संशय है। सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान और मांझी दोनों शीर्ष भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अंतिम फार्मूले को स्वीकार कर सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026