Home बिहार भाजपा प्रचार रथ पर हमला, पीएम मोदी के पोस्टर फाड़े गए; आरोपियों...

भाजपा प्रचार रथ पर हमला, पीएम मोदी के पोस्टर फाड़े गए; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

412
0
BJP campaign chariot attacked, PM Modi posters torn; demand for strict action against the accused

गया जी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गया जी जिले में भाजपा के प्रचार रथ पर हमला किया गया है। यह हमला रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। इसके बाद से सियासी पारा गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रचार वाहन विभिन्न गांवों में कार्यक्रम पूरा कर लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर रेलवे फाटक के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और वाहन चालक से अभद्रता करने लगे।

विरोध करने पर उन्होंने पीएम मोदी का पोस्टर फाड़ने की कोशिश की और फिर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना फतेहपुर थाना को दी गई। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल भेजा गया, लेकिन तब तक वाहन वहां से निकल चुका था। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र और चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाली हैं।

GNSU Admission Open 2026

मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे राजद समर्थक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उधर, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल उपचुनाव के दौरान भी इमामगंज थाना क्षेत्र में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रचार वाहन को नुकसान पहुंचाया गया था और पोस्टर फाड़े गए थे। हाल ही में एक एनडीए समर्थक के घर पर भी देर रात फायरिंग की घटना हुई थी, जिस पर एनडीए ने कड़ा विरोध जताया था।

GNSU Admission Open 2026