Home बिहार सड़क पार करने दौरान ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,...

सड़क पार करने दौरान ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

365
0
Bike rider killed, one injured after being hit by truck while on road

रोहतास। शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गिरधरिया के पास शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के केनार कला गांव निवासी नरेश पासवान के रूप में हुई है।

वहीं घायल श्रीभगवान पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों काम करने के लिए जा रहे थे तभी हादसा हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस पहुंचकर हालात को काबू में लिया। जांच शुरू की। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। महिलाएं रोने विलखने लगी।

GNSU Admission Open 2026