Home बिहार बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत

बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत

221
0
Bike rider dies in collision between Bolero and bike

घटनास्थल पर बुलेरो छोड़ फरार हुआ ड्राइवर

कैमूर। कैमूर के मोहनिया में बुलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद बुलेरो चालक बुलेरो छोड़ कर फरार हो गया। घटना मोहनिया थाना अंतर्गत चौरसिया के आसपास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मोहनिया थाना अंतर्गत पनसेरवा गांव निवासी कपिल देव तिवारी का पुत्र चतुर्भुज तिवारी के रूप में हुई है।

GNSU Admission Open 2026

मृतक के पुत्र दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पिताजी धान कुटवाने के लिए भोखरी गांव के मिल पर गए हुए थे जहां से धान को मिल पर रखकर वापस घर लौट रहे थे तभी रामगढ़ की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा आनन-फानन में मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मोहनिया सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। बोलेरो गाड़ी को जप्त कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

GNSU Admission Open 2026