पटना: बिहार के सभी जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, बेगूसराय में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
दो अगस्त इन इलाकों में बारिश के आसार हैं। पटना में बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, न्यू मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग के कुछ इलाके, पाटलिपुत्र कॉलोनी, एजी कॉलोनी, राजीव नगर, नेपाली नगर, कृषि नगर, गोला रोड, बीबीगंज रोड, जजेज कॉलोनी, चित्रकूट नगर, पंचशील नगर, सुल्तानपुर में कई जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जुलाई महीने में बिहार में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई। 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड गया के डोमी में दर्ज किया गया।
16 जुलाई को यहां सबसे अधिक 186.8 मिमी बारिश हुई थी। वहीं अगस्त माह में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। इस माह में बिहार के दक्षिण-पश्चिम के कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम जबकि शेष भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना हैं। अगस्त माह में बिहार का सामान्य अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं इस माह अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमन सामन्य से अधिक रहने के आसार हैं। राज्य का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।







