Home बिहार JDU सभा में महिलाओं का हंगामा, बिजली बिल माफी और जमीन के...

JDU सभा में महिलाओं का हंगामा, बिजली बिल माफी और जमीन के पर्चे की मांग को लेकर जताई नाराजगी

328
0
Women created ruckus in JDU meeting, expressed displeasure over the demand of electricity bill waiver and land papers

दरभंगा: जिले के जुबली हॉल में जदयू के बीस साल के बेमिसाल अपनी सरकार जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं पर जमकर नारेबाजी की। मुख्य अतिथि एमएलसी व जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं मंत्री संजय सरावगी सहित कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण महिलाओं ने स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वाहन की सुविधा देकर बिजली बिल माफ कराने, जमीन के पर्चे देने और लाल कार्ड देने के नाम पर सभा में बुलाया गया था लेकिन उनकी कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सभा में आने के बाद जब उन्हें कोई राहत नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं पर जमकर विरोध जताया। महिलाओं ने जोर देकर कहा कि स्थानीय नेतागण झूठे वादे कर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। सभा के दौरान महिलाओं ने अपनी नाराजगी खुलकर जताई और मीडिया के सामने नेताओं की पोल खोल दी। इस बीच जदयू की महिला नेत्री अंजिला शर्मा ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साई महिलाओं ने उनकी कोई बात नहीं मानी। मामला तूल पकड़ने पर मीडिया से बात करते हुए जदयू की दरभंगा नगर अध्यक्ष अंजिला शर्मा ने इसे विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह सब राजद विधायक ललित यादव के इलाके से आने वाली महिलाएं हैं, जहां विकास के काम नहीं हुए और जनता को लाभ नहीं मिला।

GNSU Admission Open 2026

शर्मा ने दावा किया कि जदयू सभी के लिए काम करती है और यह सभा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान आराम से बैठकर नेताओं के भाषण सुने, शायद इसलिए कि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद थी लेकिन वह उम्मीद पूरी नहीं हुई। गौरतलब है कि इस जनसंवाद कार्यक्रम में बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, जदयू एमएलसी व प्रवक्ता संजय सिंह, विधायक अजय चौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम दरभंगा विश्वविद्यालय परिसर के जुबली हॉल में आयोजित किया गया था, जहां बिहार सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की गई।




GNSU Admission Open 2026