Home बिहार पति के सोने के बाद घर से निकली पत्नी, सुबह मिला शव...

पति के सोने के बाद घर से निकली पत्नी, सुबह मिला शव — हत्या से हड़कंप

429
0
Wife leaves home after husband goes to sleep, body found in the morning - murder causes uproar

नगीना/नहटौर: बिजनौर के नहटौर के मोहल्ला तकियागढ़ी निवासी हिना परवीन (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की देर शाम हिना का शव बिजनौर कोतवाली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव की शिनाख्त करने के बाद मृतका के पति ने दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार की देर शाम बिजनौर कोतवाली मार्ग पर गांव जीतपुर पलड़ी के संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों के एक महिला का शव पड़ा मिला। रक्तरंजित शव पड़ा देख जीतपुर पलड़ी के ग्राम प्रधान ने नगीना पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल, सीओ डॉ. अंजनी चतुर्वेदी और नगीना पुलिस ने मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। शनिवार दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर नजाकत पुत्र अकबर हाल निवासी मोहल्ला तकियागढ़ी नहटौर ने नगीना पुलिस से संपर्क साधा और मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी हिना परवीन के रूप में की।

गुरुवार रात कार में बैठकर गई थी हिना

GNSU Admission Open 2026


मृतका के ससुर अकबर ने बताया गुरुवार रात करीब 12 बजे हिना अपने छह बच्चों और पति नजाकत को घर में सोता हुआ छोड़कर नहटौर से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में बैठकर निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी।

GNSU Admission Open 2026