Home बिहार नशे में घर लौटे छोटे भाई को टोका तो बड़े भाई ने...

नशे में घर लौटे छोटे भाई को टोका तो बड़े भाई ने मारी गोली, घर में मचा कोहराम

519
0
When the elder brother rebuked his younger brother for returning home drunk, he shot him, causing chaos in the house

बिहार: बेगूसराय में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसे के झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारी है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल गांव वार्ड नंबर -2 की है। फिलहाल जख्मी युवक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रही है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान साहेबपुरकमाल गांव के सुधीर गुप्ता के 25 वर्षीय बेटे पूजा कुमार के रूप में हुई है।

वह बिजली वायरिंग का काम करता है। आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। घायल युवक पूजा कुमार की उम्र (25) है। वह सुधीर साह का बेटा है। गोली उसके पेट में लगी। हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजन पहले उसे साहेबपुर कमाल पीएचसी ले गए थे। जहां से हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया। फिर शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ऑपरेशन में जुटे हैं। परिजनों ने बताया कि पूजा कुमार बिजली वायरिंग और छोटे-मोटे काम कर परिवार चलाने में अग्रणी भूमिका निभाता था।

GNSU Admission Open 2026

बड़ा भाई आलोक कुमार कोई काम धंधा नहीं करता है। वह गांव के लोगों से उधार लेता था, पर लौटाता नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होते रहता था। मंगलवार को भी आलोक गांव के कुछ लोगों के साथ शराब पीकर घर आया था। पैसे को लेकर पूजा से बहस हो गई, उसके बाद गुस्से में आकर आलोक ने पूजा के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में गोली मारे जाने की घटना प्रतीत हो रही है।



GNSU Admission Open 2026