Home बिहार पछुआ हवाओं के बीच बिहार में मौसम का बदलाव, 23 जिलों में...

पछुआ हवाओं के बीच बिहार में मौसम का बदलाव, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी

163
0
Weather changes in Bihar amid westerly winds, rain warning in 23 districts

पटना। बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर फिलहाल बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले 24 घंटों में कई इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में इसमें 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि इसके बाद अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है।

28 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। कोहरे की बात करें तो आज प्रदेश में कहीं भी कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि 29 जनवरी को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 30 जनवरी को राज्य के उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026