
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी तेजस्वी यादव के कमरे से बातचीत करके निकलती हुई देखी गईं। उनके पीछे AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। ज्योति मांझी और दीपा मांझी की तेजस्वी के बातचीत की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा पहुंचकर अपना मत डाला। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी मतदान किया। इसके बाद नितिन नवीन ने विक्ट्री साइन दिखाई। बता दें कि नितिन नवीन भी राज्यसभा उम्मीवार हैं।
जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा के लिए वोटिंग किया। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव अब वह नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हो लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं। जेल से निकलने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें। विधानसभा में महागठबंधन को समर्थन देने पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने NDA पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे दबंग लोग हैं। सत्ता उनके हाथ में है। दल है, छल है, बल है, सबकुछ उनके हाथ में है। वह लोग कुछ भी करा सकते हैं।जतना दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह वोट देने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे। वह आज एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। वहीं राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पांचों सीट पर जबरदस्त तरीके से जीतने जा रहे है। हमलोगों की जीत तय है। मतगणना के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएगी।






