Home बिहार समर्थन-विरोध के बीच पीएम मोदी को लेकर वायरल संदेश, चेतावनी वाले पोस्ट...

समर्थन-विरोध के बीच पीएम मोदी को लेकर वायरल संदेश, चेतावनी वाले पोस्ट पर होगी जांच

415
0
Viral message about PM Modi amid support and opposition, warning post will be investigated

पटना/मोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। दौरे के बीच उनके ही पेज पर चल रहे लाइव में एक शख्स ने धमकी भरे कमेंट किए हैं। मोतिहारी में उनकी सभा के लिए जो लिंक जेनरेट किया गया है, उस पर समर्थन-विरोध के संदेशों के बीच एक यूजर ने कई बार ऐसी बातें लिखी हैं, जो जांच का विषय हैं। 28.5 मिलियन सब्सक्राइबर वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब पेज पर मोतिहारी के कार्यक्रम का लिंक लाइव होने के बाद एक यूजर आदित्य सिन्हा के नाम से कई बार चेतावनी भरे संदेश दिए गए।

ये सभी मैसेज रोमन में लिखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर होने के पहले मोतिहारी पहुंचे। यहां पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ रोड शो करते हुए सभा के मंच तक पहुंचे। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ केंद्रीय मंत्रियों की कतार भी मौजूद है।

GNSU Admission Open 2026

बिहार में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बंगाल भी जाएंगे। 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री पद पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चेहरे के रूप में नरेंद्र मोदी बिहार आए थे। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में बम धमाकों के बीच उन्होंने सभा की थी। उन धमाकों के दोषी पकड़े जा चुके हैं। 



GNSU Admission Open 2026