Home खेल पटना में अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी का भव्य सम्मान

पटना में अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी का भव्य सम्मान

217
0
भारतीय क्रिकेटेर बैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करते सीएम नीतीश कुमार
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘1 अणे मार्ग’ स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वैभव को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया

पटना। अंडर-19 विश्व कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को छठी बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मंगलवार को पटना में भव्य समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘1 अणे मार्ग’ स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वैभव को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया। समारोह में जैसे ही वैभव अपने माता-पिता के साथ पहुँचे, उपस्थित मंत्रियों और अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत में वैभव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि मेहनत और प्रतिभा के बल पर वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं और आने वाले समय में देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव की 175 रनों की तूफानी पारी ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट का सितारा बना दिया। उन्होंने न केवल सर्वाधिक रन बनाए, बल्कि 30 छक्के जड़कर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल ढांचे का निर्माण कर रही है, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी वैभव को बधाई दी और उनके खेल की तकनीक की सराहना की। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इसे बिहार के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरकार के इस कदम को खेल जगत के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह के दौरान वैभव के परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी, जिन्होंने उनके संघर्षपूर्ण सफर में हर कदम पर साथ दिया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026