Home बिहार जमुई में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक बाल-बाल बचे, मामूली रूप...

जमुई में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक बाल-बाल बचे, मामूली रूप से घायल

367
0
Two trucks collided head-on in Jamui, drivers escaped unhurt, minor injuries

बिहार : जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर-झाझा मुख्य राज्यमार्ग पर छतरपुर मोड़ के समीप बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसा उस वक्त हुआ जब झाझा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक छतरपुर मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने की कोशिश में, जमुई की ओर से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराया।

टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। संयोगवश खेत में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। दुर्घटना में दोनों ट्रक चालकों और एक उप-चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल ट्रकों को हटाने और यातायात सामान्य करने का कार्य किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026