Home बिहार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर बाइक सवार युवक...

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर बाइक सवार युवक की मौत

1282
0
Truck hits bike rider, bike rider dies on the spot

सासाराम। रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना सासाराम स्थित सेंट्रल जेल के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मदर दरवाजा निवासी जसीम मास्टर के 22 वर्षीय पुत्र शाहिद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सेंट्रल जेल के सामने ट्रक के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026