Home बिहार कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेरहवीं का सामान लेकर लौट रहे युवक...

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेरहवीं का सामान लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला

470
0
Tragic road accident in Kaimur, a truck crushed a youth returning with goods for thirteenth day ceremony

कैमूर: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर देवकली के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिंहा गांव निवासी अभिजीत पांडे के रूप में हुई है।

वह अपने बड़े भाई की तेरहवीं के लिए मोहनिया से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान देवकली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अभिजीत पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथी ओमप्रकाश गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने कहा कि अभिजीत के बड़े भाई की तेरहवीं थी। वह उसी का सामान लेकर मोहनिया से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि देवकली के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई है और दूसरा युवक घायल हुआ है। घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।


GNSU Admission Open 2026