Home बिहार झरने की लहरों में बहीं तीन लड़कियां; एक बचाई गई, दूसरी किनारे...

झरने की लहरों में बहीं तीन लड़कियां; एक बचाई गई, दूसरी किनारे लगी, तीसरी ने दिखाई जीवटता

412
0
Three girls were swept away by the waves of the waterfall; one was saved, the other reached the shore, the third showed courage

गया: बिहार के लगुराही पहाड़ी पर छह लड़कियां पिकनिक मनाने गई थी। पिकनिक मनाने के दौरान अचानक जलप्रपात हुआ। पहाड़ी पर पानी का तेज बहाव होने लगा। इस दौरान तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में फंस गई। स्थानीय युवाओं ने तीनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गयाजी के इमामगंज के लगुराही जलप्रपात के नीचे युवा, युवतियों, बच्चों एवं अन्य लोग स्नान का मजा ले रहे थे।

वहीं तेज बहाव आ गया। इसमें तीन लड़कियां बहने लगीं। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए आपाधापी का माहौल कायम हो गया। वहीं उस मंजर को देख वहां पर मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बह रही सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर में मौसम सामान्य था। बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी इलाकों से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा, जिससे जलप्रपात में तेज बहाव आ गया। चंद मिनट में ही नीचे मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर तैनात कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की बदौलत समय रहते पानी के तेज बहाव में बह रही सभी लड़कियों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में में एक बच्ची को पहाड़ के चट्टानों में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे आसपास के सहयोग से पास के डॉक्टर के पास इलाज कराया गया। फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य है। इधर, इस घटना के बाद वहां पर स्नान कर रहे लोग डर के मारे वहां से चले गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

GNSU Admission Open 2026