Home बिहार शेयर मार्केट में लाखों गंवाने से तनाव में था युवक, सूर्यकुंड में...

शेयर मार्केट में लाखों गंवाने से तनाव में था युवक, सूर्यकुंड में मिला शव

402
0
The young man was under stress after losing lakhs in the share market, his body was found in Suryakund

औरंगाबाद: मोबाइल एप और अन्य माध्यमों से शेयर मार्केट में पैसा लगाने से हुए भारी घाटे के बाद से एक युवक तनाव में था। शनिवार को उसकी लाश एक तालाब से मिली। माना जा रहा है कि घाटे के तनाव में ही युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान औरंगाबाद के देव नगर पंचायत निवासी जगन्नाथ गुप्ता के पुत्र प्रकाश कुमार (35) के रूप में की गई है। मामले में देव थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव स्थित पवित्र सूर्यकुंड तालाब के पास शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाक कर रहे लोगों ने तालाब में एक शव को तैरता हुआ देखा।

इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर सूर्यकुंड पर ड्यूटी करनेवाले आपदा कर्मी सुदामा प्रताप सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। वही मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देव थाना की पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जें में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान देव निवासी जगन्नाथ गुप्ता के पुत्र प्रकाश कुमार(35) के रूप में की गई है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पुलिस मामले की अन्य दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

घटना को लेकर यह चर्चा है कि प्रकाश ने मोबाइल ऐप के जरिए शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों से भारी मात्रा में पैसे गंवा दिए थे। इस कारण वह तनाव में था। तनाव में ही उसने तालाब में कूदकर जान दे दी है। मामले में देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सूर्यकुंड से युवक की तैरती हुई लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। प्रथमद्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस इसे अंतिम नतीजा नहीं मान रही है। पुलिस युवक की मौत के वास्तविक कारणों की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन 






GNSU Admission Open 2026