Home बिहार औरंगाबाद में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा,

औरंगाबाद में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा,

167
0
The tricolor hoisted with pride in Aurangabad,

प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने किया झंडोत्तोलन

औरंगाबाद। 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सोमवार को औरंगाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह औरंगाबाद के प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गायन के बाद तिरंगा फहराया गया और प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले की विकास योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा स्ट्रॉबेरी उत्पादन में जिले की अग्रणी भूमिका बताई। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही हाल के दिनों में सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह और ओबरा प्रखंड के खरांटी गांव निवासी 19 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार को विशेष रूप से स्मरण किया।

GNSU Admission Open 2026

जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की दी जानकारी

प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, विद्युत आपूर्ति, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास, अटल टिंकरिंग लैब, विज्ञान एवं गणित प्रयोगशालाएं, आईसीटी लैब, टैबलेट वितरण और गणित समर कैंप जैसी पहलें संचालित की जा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जिले के 2.41 लाख से अधिक बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से 3,00,652 लाभुकों को 1100 रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और बड़ी संख्या में आवास पूर्ण हो चुके हैं। पंचायत सरकार भवन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वही स्वास्थ्य सेवाओं में हुई प्रगति स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों के माध्यम से सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू, कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी तथा गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड और निःशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026